इंडोनेशिया : मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, 11 की मौत, कई लापता
प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई।


जकार्ता : इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र के एक द्वीप पर सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई। बचाव कर्मियों ने 11 शव बरामद किए हैं और अधिकारियों का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मुहारी ने बताया कि बहुत से लोग जिन्हें मदद की जरूरत है, हम उन तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि हमें अभी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि लगभग 50 लोग अब भी लापता हैं।

स्थानीय आपदा एजेंसी में आपातकालीन राहत कार्यों का नेतृत्व करने वाले जुनैना ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना समूह में पानी की तेज लहरों से घिरे एक सुदूर द्वीप पर तलाशी अभियान में शामिल हुए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

आर्कटिक में बढ़ा तनाव: 96 मिसाइलों से लैस अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस टेड स्टीवंस' अलास्का पहुंचा, रूस अलर्ट

आर्कटिक में बढ़ा तनाव: 96 मिसाइलों से लैस अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस टेड स्टीवंस' अलास्का पहुंचा, रूस अलर्ट..

अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस टेड स्टीवंस (DDG-128) अलास्का के व्हिटियर बंदरगाह पर पहुंच ......