अमेरिकी कारोबारी ने कहा-दुनिया के उद्यमियों के लिए भारत में अपार अवसर
अमेरिका के प्रमुख कारोबारी फैंक डिसूजा


वाशिंगटन : अमेरिका के प्रमुख कारोबारी फैंक डिसूजा ने कहा है कि आज के भारत में दुनिया के उद्यमियों के लिए अपार अवसर मौजूद हैं। तीन दशक में 300 अरब डॉलर से 3,300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बना भारत उद्यमियों और वैश्विक कंपनियों के लिए उल्लेखनीय अवसर मुहैया कराता है।

भारतीय अमेरिकी फ्रैंक डिसूजा कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस’ (सीटीएस) के सह संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह टिप्पणी उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में की। फ्रैंक डिसूजा ने कहा कि भारत में उल्लेखनीय अवसर हैं। भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और गैर लाभकारी क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। भारत ने अविश्वसनीय प्रगति की है।

डिसूजा ने कहा कि भारत में उद्यमियों और कंपनियों के लिए दो बड़े अवसर हैं। पहला ‘भारत में भारत के लिए’ बड़े अवसर हैं। भारत में उपभोग के लिए उत्पादन करना एक बड़ा अवसर है और दूसरा, भारत में बाकी दुनिया के लिए अपार अवसर मौजूद हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......