पाकिस्तान  : बलूचिस्तान में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, 14 घायल
धमाके के बाद बरखान के उपायुक्त अब्दुल्ला खोसो ने डॉन से बातचीत में विस्फोट और मृतकों एवं घायलों की संख्या की पुष्टि की है.


पेशावर : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बरखान में जोरदार विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हैं, जिनमे कई गंभीर बताए जा रहे हैं. जोरदार धमाके की अभी तक फिलहाल किसी संगठन ने जानकारी नहीं ली है. इस बारे में जानकारी पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन ने अपनी वेबसाइट पर प्रसारित रिपोर्ट में दी है.

धमाके के बाद बरखान के उपायुक्त अब्दुल्ला खोसो ने डॉन से बातचीत में विस्फोट और मृतकों एवं घायलों की संख्या की पुष्टि की है. खोसो ने कहा कि धमाका राखनी बाजार इलाके में मोटरसाइकिल में लगा इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फटने से हुआ. बरखान थाने के एसएचओ सज्जाद अफजल ने कहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, इस घटना पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने मुल्क से आतंकियों के पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने विस्फोट की निंदा की है. उन्होंने कहा कि आतंकी अपने मकसद को पूरा करने के लिए लगातार ऐसे हमले कर रहे हैं. सरकार राज्य विरोधी तत्वों को सफल नहीं होने देगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......