पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस ने छह आतंकी मार गिराए। पाकिस्तानी तालिबान के रूप में चर्चित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान लगातार पाकिस्तान में आंतकी हमलों को अंजाम दे रहा है।

गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरवत जिले में इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकी जिले में अब्बासा खट्टक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बना रहे थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पहले भी पाकिस्तानी सेना एवं पुलिसकर्मियों पर हमले करता रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पाकिस्तानी तालिबानी आतंकियों के कई हमले झेल चुका है।

इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पाकिस्तान के आंतकवाद रोधी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आतंकियों को चुनौती दी। सुरक्षा दस्ते के धावा बोलने पर आतंकियों की ओर से भी गोलीबारी शुरू कर दी गयी। दोनों ओर से काफी देर गोलीबारी के बाद आतंकियों के हौसले पस्त पड़ गए।

पुलिस के मुताबिक इस भिड़ंत में छह आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आतंकवाद रोधी विभाग ने पूरे क्षेत्र में खोजबीन अभियान भी शुरू कर दिया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......