नीदरलैंड ने रूस के 10 राजनयिकों को किया निष्कासित, जासूसी के आरोप में कार्रवाई
नीदरलैंड ने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।


हेग (नीदरलैंड)  : नीदरलैंड सरकार ने जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। यहां के प्रमुख समाचार पत्र नीदरलैंड टाइम्स ने विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा के बयान के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।

नीदरलैंड टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता रुकी हुई है। नीदरलैंड ने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होक्स्ट्रा ने ट्वीट कर कहा कि अपने राजनयिकों के जरिए नीदरलैंड में खुफिया अधिकारियों को तैनात करने के रूस के निरंतर प्रयासों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए हम नीदरलैंड में रूसी राजनयिकों की संख्या को सीमित कर रहे हैं।

विदेशमंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने कहा कि मॉस्को में डच दूतावास में काम करने वाले राजनयिकों की संख्या की तुलना में नीदरलैंड हेग में रूस के दूतावास में अधिक राजनयिकों को काम करने की अनुमति नहीं देगा। रूसी दूतावास के करीब 10 कर्मचारियों को नीदरलैंड छोड़ना होगा।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......