कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला 3 आतंकियों समेत 6 की मौत
हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।


इस्लामाबाद : पाकिस्तान में शरई फैसल स्थित कराची पुलिस मुख्यालय (केपीओ) पर शुक्रवार रात को आतंकी हमला हुआ। करीब चार घंटे तक चले पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस के ऑपरेशन में 3 आतंकियों समेत 6 लोगों की मौत हुई है। ऑपरेशन में तीन आतंकियों के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।


पुलिस के अनुसार कराची के 5 मंजिला कराची पुलिस मुख्यालय पर शाम 7:10 बजे आठ से 10 आतंकी घुस आए। शरई फैसल के सदर पुलिस स्टेशन के पास स्थित पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भारी विस्फोटक और हथियार थे, जिनसे ये लगातार हमला कर रहे थे। फायरिंग होने पर वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवान मोर्चा संभालते हुए वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने की कवायद में जुट गए। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस कमांडो ने लगातार जवाबी कार्रवाई करके पुलिस मुख्यालय की कई मंजिलों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि शाम करीब 7:10 बजे हमला होने के बाद प्रांतीय सरकार ने यह कहते हुए सेना से मदद मांगी थी कि शहर के पुलिस प्रमुख कराची में नहीं है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के डीआईजी को हमले में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। शाह ने कहा कि करीब 4 घंटे तक चले ऑपरेशन में पांच मंजिला इमारत को साफ कर दिया गया है। पास में ही पाकिस्तानी एयरफोर्स का फैसल बेस सहित कई रणनीतिक प्रतिष्ठान भी हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......