डेरेन गैप को पार करते समय पनामा प्रवासियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 33 की मौत
बस में चालक और एक सहायक सहित 66 लोग सवार थे।


पनामा सिटी : कोलंबिया और पनामा के बीच खतरनाक डेरेन गैप को पार करते समय प्रवासियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रवासियों की बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिरने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पनामा के राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 

पुलिस ट्रांजिट ऑपरेशंस कमिश्नर एमिलियानो ओटेरो ने पत्रकारों को बताया कि राजधानी पनामा सिटी से लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) पश्चिम में यह दुर्घटना हुई। बस में चालक और एक सहायक सहित 66 लोग सवार थे। बताया गया कि यह बस पनामा के पूर्वी सीमावर्ती कोलम्बिया में एक जंगल क्षेत्र डेरेन से प्रवासियों को लेकर कोस्टा रिका की सीमा में चिरिकि के पश्चिमी तटीय प्रांत की ओर जा रही थी। यह बस एक अन्य बस से टकराने के बाद खाई में गिर गई। 


इस दुर्घटना में 33 लोगों के मरने की खबर है। पनामा की प्रवासन की राष्ट्रीय निदेशक समीरा गोज़ाइन ने टेलीमेट्रो ब्रॉडकास्टर को बताया कि अभी तक हमारे पास 33 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पनामा के प्रवास के उप निदेशक मारिया इसाबेल सराविया ने अभी यह स्पष्ट किया है कि बस में सवार यात्री किन देशों के नागरिक थे। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि घायलों में से कई को एंबुलेंस से चिरिकि प्रांत की राजधानी डेविड के एक अस्पताल ले जाया गया है।

पनामा के राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने ट्वीट कर कहा, "सरकार इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।" उन्होंने आश्वस्त किया कि अनियमित प्रवासन से निपटने के लिए मानवीय सहायता और अच्छी स्थिति प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्घटना में घायलों को पनामा सरकार चिकित्सा सुविधा पहुंचा कर रही है।


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......