तुर्किये : भूकंप के आठ दिन बाद मलबे से जीवित निकाला गया व्यक्ति
File Photo


अंताक्या :  तुर्किये  में भूकंप आने के आठ दिन बाद मलबे से एक व्यक्ति को जीवित निकाला गया है। वहीं तुर्किये और सीरिया में पिछले सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से बचावकर्मी लगातार लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हुए हैं। वहीं अबतक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में छह फरवरी को नौ घंटे के अंतराल पर आए 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,000 से अधिक हो गई है, तथा खोजी दलों को और शव मिलने के कारण इस संख्या का बढऩा तय है।

आदियामन प्रांत में, बचावकर्मी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफऱ सेटिन नामक व्यक्ति को इमारत के मलबे से निकाला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे तरल पदार्थ दिया। चिकित्साकर्मियों ने गर्दन में ब्रेस लगाने के लिए उसे घेर लिया और उसे ऑक्सीजन मास्क के साथ स्ट्रेचर पर लिटाया गया तथा इस तरह 199वें घंटे में उसने दिन का उजाला देखा। उसके चाचा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं।

भूकंप के लगभग 198 घंटे बाद, मंगलवार को भूकंप के केंद्र के पास, केंद्रीय कहमनमारस में नष्ट हुई एक इमारत से दो अन्य लोगों को बचाया गया। इनमें से एक 17 वर्षीय मुहम्मद एन्स था, जिसे एक थर्मल कंबल में लपेटा गया और एक स्ट्रेचर के जरिए एम्बुलेंस में ले जाया गया। दर्जनों बचावकर्मी स्थल पर काम कर रहे थे और इन दोनों लोगों के बचाव के बाद तुर्किये के सैनिकों ने उन्हें गले लगाया और तालियां बजाईं। बचावकर्मियों ने फिर दूसरों की तलाश जारी रखने के लिए चुप रहने को कहा और चिल्लाकर बोले कि क्या कोई मुझे सुन सकता है। बचाए गए लोगों की स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए हताय में सेंगुल अबालियोग्लू ने अपनी बहन और चार भतीजों को खो दिया। उसने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मृत या जीवित है, हम सिर्फ अपनी लाश चाहते हैं ताकि कम से कम एक कब्र हो और हम उन्हें दफन कर दें। वह मलबे के पास इंतजार कर रही थी जहां उसका परिवार हो सकता था।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......