राहत सामग्री व एनडीआरएफ की टीम के साथ एक और विमान रवाना
भारतीय वायुसेना का सी 17 ग्लोबमास्टर विमान से एक और टीम तुर्की के लिए रवाना


नई दिल्ली : तुर्की में आए भयंकर भूकंप से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया है। बुधवार देर रात भारतीय वायुसेना का सी 17 ग्लोबमास्टर विमान से एक और टीम तुर्की के लिए रवाना की गई। चिकित्सा, राशन, राहत उपकरणों और एनडीआरएफ के जवानों को रवाना करने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन हिंडन एयरबेस गाजियाबाद पहुंचें। 

यहां केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित अधिकारियों को तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने वहां एक अस्पताल भी खोला है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम और आवश्यक उपकरण भी भेजे जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था। कई भूकंप झटकों से तुर्की और सीरिया में भारी तबाही हुई है। दोनों देशों में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......