पाकिस्तान : दर्दनाक सड़क हादसे में 25 की मौत, कई की गंभीर
सांकेतिक तस्वीर (File Photo)


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कोहिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है. हादसा खैबर पख्तनूवा के ऊपरी कोहिस्तान जिले के काराकोरम जिले के हाईवे पर शातियाल इलाके में हुआ है, जहां एक बस और कार आमने-सामने आ गई. जिसके बाद बस खाई में जा गिरी.

रिपोर्ट में डियांपर एसएसपी शेर खान ने बताया है कि एक्सीडेंट उस वक्त हुआ है जब एक बस जो कि जीबी के गिजर जिले से रावलपिंडी की ओर जा रही थी और इसी दौरान एक दूसरी तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी.

शेर खान ने बताया कि इस हादसे में 20 बस में सवार यात्री और 5 कार में सवार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है. स्थानीय पुलिस राहत बचाव के कार्य में जुट गई है. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि बस में कितने लोग सवार थे. वहीं उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए सांत्वना दी है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सभी उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......