रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर तेज किये हमले, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की नए प्रतिबंध लगाने की मांग
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की


कीव : रूस ने एक बार फिर पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं, जिसके बाद देश के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उसके खिलाफ नए और अधिक प्रतिबंध लगाने की मांग की है. जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नेताओं से यह मांग की. जेलेंस्की ने यह अनुरोध पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के तेज होते हमलों के बीच किया है।


इस बीच रूसी सेना ने पूर्व के डोनेस्क प्रांत के क्रैमेटोर्स्क शहर पर मिसाइलें दागी हैं। मिसाइल हमले में एक अपार्टमेंट पूरी तरह से नष्ट हो गया है, उसमें रहने वाले तीन लोग मारे गए हैं और 18 घायल हुए हैं। यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन उच्च स्तरीय दल के साथ गुरुवार को ट्रेन से कीव पहुंचीं। वह कीव में रहकर दो दिन तक उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगी। यूक्रेन को उम्मीद है इस बातचीत में उसके यूरोपीय संघ में शामिल होने का रास्ता तैयार होगा।

जेलेंस्की के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में लिएन ने कहा, हमारे प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर होनी शुरू हो गई है। ये प्रतिबंध रूस को कम से कम एक पीढ़ी पीछे पहुंचा देंगे। समय के साथ उसकी मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका सहित सभी प्रमुख पश्चिमी देशों ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं जिनसे उसकी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......