अल्लाह ने बनाया पाकिस्तान, वही करेंगे रक्षा : इशाक डार
वित्त मंत्री इशाक डार


इस्लामाबाद : गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री को अब इससे निपटने के लिए सिर्फ अल्लाह का भरोसा ही नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि अल्लाह ने पाकिस्तान बनाया है, वही इसकी रक्षा करेंगे। पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट कायम है। पिछले दिनों आया भीषण बिजली संकट अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। महंगाई चरम पर है और आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 

बता दें कि इमरान खान को हटाए जाने के बाद से राजनीतिक संकट भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हो गए हैं कि पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोगों को बस अल्लाह का सहारा ही दिख रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर स्थापित एकमात्र देश है। इसके विकास और समृद्धि के लिए अल्लाह जिम्मेदार है, क्योंकि नकदी संकट से जूझ रहे देश को भुगतान के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा है।

सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान प्रगति करेगा क्योंकि यह इस्लाम के नाम पर बना है। अगर अल्लाह पाकिस्तान बना सकता है तो वह उसकी रक्षा, विकास और समृद्धि भी कर सकता है। इशाक डार ने पाकिस्तान की मौजूदा बदहाली के लिए पांच साल पहले शुरू हुए 'नाटक' को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि यहां के लोगों को अब भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाटक के पहले 2013-17 के दौरान नवाज शरीफ के कार्यकाल में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अच्छी हालत में थी। नवाज के शासन में पाकिस्तान तरक्की की राह पर था लेकिन उसे पटरी से हटा दिया गया। लोग देख सकते हैं कि पिछले पांच साल में देश को कितनी बर्बादी का सामना करना पड़ा है।  

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......