अमेरिका की संसद परिसर में दंगे के मामले में 3 नौसैनिक गिरफ्तार
अमेरिकी संसद (File Photo)


वाशिंगटन : अमेरिका में तीन नौसैनिकों को अमेरिकी संसद परिसर ‘कैपिटल’ में दंगे के मामले में गिरफ्तार किया गया है. सभी अमेरिका की सेना ने गिरफ्तार किया है. अमेरिकी संसद परिसर ‘कैपिटल’ में 06 जनवरी, 2021 हुए दंगे में तीन नौसैनिकों के शामिल होने की  सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया है. मामले के बारे में अदालत में जमा कराए गए एक दस्तावेज से पता चला है.

बता दें कि मीका कुमार, जोशुआ एबेट और डॉज डेल हेलोनेन (तीनों नौसैनिक) को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया था. आपराधिक शिकायत के अनुसार इन नौसैनिकों की भूमिका की जांच की गई थी. दंगे के दिन तीनों कैपिटल में 52 मिनट रहे. तस्वीरें लीं. इनको इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया. इस दंगे के सिलसिले में अब तक लगभग 900 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 325 से अधिक लोगों को दोषी ठहराया जा चुका है.

पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को अमेरिकी संसद परिसर ‘कैपिटल’ में हमला करने और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ को रोकने का प्रयास कर रहे एक पुलिस अधिकारी पर ध्वजदंड से वार करने के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. इस दिन लगभग 250 लोगों को सजा सुनाई गई लेकिन सेवानिवृत्त अधिकारी थॉमस वेब्स्टर (56) को सबसे ज्यादा 10 साल कैद की सजा सुनाई गई.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......