चीन लगातार कम कर रहा अपने सैनिक, फिर हटाए 3 लाख जवान
File Photo


बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में तीन लाख सैनिक घटाने की घोषणा की है। कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। उन्होंने 2030 तक सैन्य बल में और कटौती करने का भी ऐलान किया है। 

इसके बाद सैनिकों ने आंदोलन तक किया था, किन्तु तब चीन की सरकार ने संख्या के बजाय गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही थी। अब पांच साल बाद एक बार फिर एक साथ तीन लाख सैनिक घटाने का ऐलान हुआ है। इस तरह कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस फैसले के पीछे चीनी सेना को आधुनिक बनाने का तर्क दिया है।

ब्रिटेन के संस्थान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने दावा किया है कि चीन की सेना में अब नौ लाख 65 हजार थल सैनिक हैं। इसी तरह नेवी में सैनिकों की संख्या दो लाख 60 हजार और चीन की वायु सेना में सैनिकों की संख्या तीन लाख 95 हजार है। इनके अलावा चीन की सेना की एक इकाई रॉकेट फोर्स भी है, जिसमें एक लाख बीस हजार सैनिक हैं। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

आर्कटिक में बढ़ा तनाव: 96 मिसाइलों से लैस अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस टेड स्टीवंस' अलास्का पहुंचा, रूस अलर्ट

आर्कटिक में बढ़ा तनाव: 96 मिसाइलों से लैस अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस टेड स्टीवंस' अलास्का पहुंचा, रूस अलर्ट..

अमेरिकी नौसेना का अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस टेड स्टीवंस (DDG-128) अलास्का के व्हिटियर बंदरगाह पर पहुंच ......