धोखाधड़ी केस में डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों पर 13 करोड़ का जुर्माना
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप


न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों पर बड़ी कारवाई की गई है. धोखाधड़ी के मामले में एक स्थानीय अदालत ने 16 लाख डॉलर (13 करोड़ लगभग) का जुर्माना लगाया है। ट्रंप की कंपनी को पिछले माह षडयंत्र और व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी सहित 17 कर अपराधों के लिए दोषी पाया गया।

ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की सहायक कंपनियों ट्रंप कॉर्प और ट्रंप पेरोल कॉर्प पर आठ लाख दस हजार डॉलर और आठ लाख डॉलर का जुर्माना किया गया है। अदालत ने 14 दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। जानकारों के मुताबिक जुर्माना ट्रंप टावर के एक अपार्टमेंट की कीमत से भी कम है। इसलिए कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। ट्रंप की कंपनी ने कहा है कि इस निर्णय के खिलाफ सक्षम अदालत में अपील की जाएगी।

इससे पहले ट्रंप आर्गेनाइजेशन के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी एलन वेलबर्ग ने 17 लाख डॉलर की कर चोरी का अपराध स्वीकार किया था। उन्हें पांच माह की सजा सुनाई जा चुकी है। वीस वर्ग को कंपनी की तरफ से रहने के लिए मुफ्त अपार्टमेंट, कार और भारी भरकम पैसा मिलता था।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......