नए साल पर नहीं माना रूस, यूक्रेन पर बरसाए बम
File Photo


कीव : नया साल शुरू होते ही रूस ने एक बार यूक्रेन पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ईरानी ड्रोन से बम बरसाए हैं। लगातार हमलों के बाद कीव में एयर एलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद से कीव में हवाई सायरन गूंज रहे हैं। कहा जा रहा है कि रूसी सेना कीव की बुनियादी सेवाओं को निशाना बना रही है, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। 


बता दें कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव व अन्य प्रमुख शहर रहे। कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी में रात केसमय रूस की ओर से ड्रोन हमले और तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

कीव के विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया गया। इस कारण कई विद्युत केंद्र धू-धू कर जलते दिखाई दिये। शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। अचानक बढ़े हमलों के बाद राजधानी कीव में एयर एलर्ट जारी किया गया है।

 कीव के मेयर ने दावा किया कि यूक्रेन की वायु सेना हमलों का जवाब दे रही है। फिर भी उन्होंने कहा कि एयर एलर्ट को देखते हुए एलार्म बंद होने तक लोगों को आश्रय स्थलों में ही रहने को कहा गया है। इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......