बांग्लादेश : कैंप से भागे 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के समुद्र में डूबने की आशंका
रोहिंग्या शरणार्थियों (फाइल फोटो )


कोलकाता : बांग्लादेश के शरणार्थी कैंप से भागे करीब 160 रोहिंग्या शरणार्थियों के अंडमान के पास समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल इस बात का दावा रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के एक पदाधिकारी ने किया है. रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के उखिया में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर कुटुपालोंग और पास के एक अन्य घनी आबादी वाले शरणार्थी शिविर बलुकली से भागे हैं.

इस पदाधिकारी ने बताया है कि बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी में एक नाव लेकर यह सारे शरणार्थी फरार हुए थे. इन्हीं में से एक शरणार्थी ने इंडोनेशिया के पास अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समुद्र से रेडियो फ्रिकवेंसी के जरिए संपर्क कर मदद मांगी थी.

ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक सब्बार मीन ने बताया कि शरणार्थियों में से एक ने बुधवार को संपर्क किया था. उसके बाद उनकी कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि फरार हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा- "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं लेकिन मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है." भारतीय तटरक्षक बल ने भी इस तरह की किसी घटना से फिलहाल इनकार किया है. भारतीय समुद्री सीमा में ऐसी कोई नाव भी अभी तक बरामद नहीं हुई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......