यूक्रेन पर रूस ने  दागे एक साथ 54 गोले, खेरसान शहर को भी बनाया निशाना
File Photo


कीव :  रूसी सेना की यूक्रेन के खिलाफ करवाई जारी है पूर्वी और दक्षिण के कई इलाकों में रूस न अंधाधुंध गोलीबारी की. इसके अलावा इसी माह खाली किए गए खेरसान शहर में भी कई हमले हुए हैं. खेरसान के गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविक ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने क्षेत्र में 54 बार गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए.

एक रिपोर्ट के अनुसार, यानुशेविक ने कहा कि रूस ने आम लोगों को निशाना बनाया. इमारतों, शिपयार्ड, गैस पाइपलाइनों पर गोलाबारी की गई. उन्होंने रूस पर आतंकी हथकंडे अपनाने के आरोप लगाए. रिपोर्ट में कहा गया है कि खेरसान में आवासीय भवन, एक गैरेज और एक शैक्षणिक संस्थान को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास के आठ गांवों में आग लग गई. गोलाबारी के खतरे के कारण लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन हमेशा की तरह यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि रूस जानबूझकर यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है, जिससे मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. वहीं, रूस ने यूक्रेन का साथ देने को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है. उसका कहना है कि यूक्रेन के सहयोगी अमेरिका और पश्चिमी देशों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......