ब्राजील में किशोर ने दो स्कूलों में बरसाई गोलियां, 3 की मौत, 11 घायल
बुलेटप्रूफ हमलावर


ब्रासीलिया : ब्राजील के दो स्कूलों में ताबड़तोड़ गोली चलने से हड़कंप मच गया है. इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हमलावर ने दोनों स्कूलों में गोलियां चलाईं, जिसमें 11 लोग घायल भी हुए हैं.

दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एस्पिरिटो सैंटो राज्य की राजधानी विक्टोरिया से लगभग 80 किमी उत्तर स्थित छोटे से कस्बे अराक्रूज में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सैन्य पोशाक पहन कर आए किशोर ने दो स्कूलों को निशाना बनाया. हमलावर किशोर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखा था. वह बंदूक लहराते हुए पहले एक सरकारी स्कूल में घुसा और वहां जमकर फायरिंग की.

इस गोलीबारी में दो शिक्षकों व एक छात्र की मौत हो गयी। 11 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. एक घायल व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से अराक्रूज से साठ किलोमीटर दूर स्थित शहर सेरा ले जाना पड़ा. स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में हमलावर पिस्तौल लिये दिख रहा है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......