ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने गंभीर, गठित किया जांच मिशन
File Photo


जेनेवा : ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही घातक हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के विशेष सत्र में प्रस्ताव पारित कर ईरान में हिंसा की जांच के लिए विशेष टीम भेजने का फैसला हुआ। इस प्रस्ताव के लिए हुए मतदान से भारत गैरहाजिर रहा। ईरान में बीते सितंबर माह में 22 वर्षीय महसा अमीन की पुलिस हिरासत में मौत के बाद लगातार आंदोलन जारी है। वहां प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर हिंसक कार्रवाई की जा रही है। 


संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टूर्क ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। इस पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने एक विशेष सत्र बुलाकर जांच मिशन गठित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव के समर्थन में 25 देशों ने और छह देशों ने विरोध में वोट किया। भारत सहित 16 देश मतदान से अनुपस्थित रहे। ऐसे में 25 देशों का समर्थन पाकर प्रस्ताव पारित हो गया और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने ईरान में जांच मिशन भेजने का फैसला कर लिया।

इस विशेष सत्र में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टूर्क ने कहा कि ईरान में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद तकलीफदेह है। बच्चों के मारे जाने की तस्वीरें, रास्तों-सड़कों पर महिलाओं को पीटे जाने की तस्वीरें और लोगों को मौत की सज़ा सुनाए जाने की तस्वीरें अब ईरान के लिए आम हो गयी हैं। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड समेत देश के सुरक्षा बलों ने आंदोलन के खिलाफ जानलेवा बारूद और गोलीबारी का प्रयोग किया है। ये प्रदर्शन अब ईरान के सभी राज्यों के 150 शहरों में और 140 विश्वविद्यालयों में फैल गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......