यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर छिड़ेगा विश्वयुद्ध, रूस की खुली धमकी
File Photo


कीव : यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे डाली। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन को नाटो समूह में शामिल किया गया तो तीसरा विश्व युद्ध तय है। इस बीच गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के 40 शहरों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले जारी रखा। इस हमले में भारी तबाही के साथ कई लोगों की मौत और अनेकों घायल हो गए हैं।

बीते सोमवार को भीषण हमले के बाद रूस का इसी सप्ताह यह दूसरा बड़ा हमला है। रूसी हमले से दक्षिण यूक्रेन के बंदरगाह शहर मीकोलईव के आधारभूत ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। रीजनल गवर्नर विटाली किम ने कहा है कि हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। कई रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। निकोपोल शहर में 30 बहुमंजिली रिहायशी इमारतें हमले का शिकार हुई हैं। वहां पर गैस पाइपलाइन और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि कुछ ही देर में यूक्रेन की वायुसेना ने भी जवाबी हमला कर रूस के कब्जे वाले 25 ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेनी हमलों से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार सुबह रूसी सेना ने कामिकाजे ड्रोन से हमला किया। कीव के उप नगरीय इलाकों पर हुए हमले में संवेदनशील ढांचों और आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। 

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव एलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ना तय माना जाए। कहा कि यूक्रेन के नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होते ही अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो जाएगा और उसके बाद विश्वयुद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता। नाटो की बैठक में अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा है कि नाटो देशों की प्रत्येक इंच जमीन की रक्षा की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......