रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश के लिए गंभीर समस्या, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं शेख हसीना
प्रधानमंत्री शेख हसीना


न्यूयार्क : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में रोहिंग्या शरणार्थियों के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। शेख हसीना ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में प्रभावी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।

शेख हसीना ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र में कहा- 'बांग्लादेश में लंबे समय से रह रहे रोहिंग्याओं ने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला है।' उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं को लेकर कोई पहल नहीं होने को लेकर सीमा पार से मानव और मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अपराधों में वृद्धि हुई है।

वर्ष 2017 में म्यांमार से बांग्लादेश में रोहिंग्याओं के बड़े पैमाने पर पलायन को याद करते हुए हसीना ने कहा कि नायपीडा और संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़ाव के बावजूद एक भी रोहिंग्या को म्यांमार में उनके पैतृक घरों में वापस नहीं लाया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत भी इस समस्या से जूझ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में रोहिंग्या शरणार्थियों का आंकड़ा 40,000 से अधिक है। देश में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में इस वक्त रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......