दक्षिण कोरिया में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, 20 हजार लोग हुए बेघर
दक्षिण कोरिया में समुद्र उठती लहरें


सियोल : दक्षिण कोरिया में आया चक्रवाती तूफान हजारों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बीस हजार लोग बेघर हो गए हैं, वहीं सैकड़ों स्कूल बंद करने पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोरिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात टाइफून हिनामनोर मुसीबत बन गयी है। इस कारण बीस हजार से अधिक लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गये हैं। 

दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार भयंकर बारिश और हवाओं ने सैकड़ों पेड़ों और सड़कों को नष्ट कर दिया। बिजली संकट इस कदर बढ़ गया है कि बीस हजार से अधिक घर अंधेरे में आ गए हैं। देशभर में छह सौ से अधिक स्कूल बंद कर दिये गए हैं। 250 से अधिक उड़ानें और 70 नौका सेवाएं रोक दी गईं। 66,000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाएं समुद्र में फंस गयीं, जिन्हें बंदरगाहों तक पहुंचाया गया।

प्रधानमंत्री हान डुक-सू ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिनामनोर चक्रवाती तूफान बड़ी आपदा है, जिसे दक्षिण कोरिया के लोगों ने पहले कभी अनुभव नहीं किया था। दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा कि हिनामनोर के कारण भारी बारिश और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रविवार से जेजू के मध्य भाग में 94 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जहां हवाओं की रफ्तार एक बार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच गई थी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......