बॉयफ्रेंड का दावा, इनाम में मिले 34 करोड़ रुपये लेकर फरार हुई गर्लफ्रेंड
किर्क स्टीवंस गर्लफ्रेंड लौरा हॉयल के साथ


नई दिल्ली : क्या हो जब आप और आपकी गर्लफ्रेंड इनाम में अचानक करोड़ों रूपये जीत जाए और बाद में वह इनाम में मिला पैसा लेकर फरार हो जाये तो उस वक्त आप क्या करेंगे? दरअसल ब्रिटेन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने इनाम में 34 करोड़ रूपये जीते. दोनों ने रकम  मिलने से पहले साथ रहने और बिजनेस शुरू करने समेत कई वादे किये थे. जब रकम मिली तो गर्लफ्रेंड का मूड बदल गया और वह पैसे लेकर फरार  गई. वहीं बॉयफ्रेंड ने उसपर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इनाम की पूरी रकम लेकर उसे अब छोड़ दिया है. 

द सन में प्रकाशित खबर के अनुसार किर्क स्टीवंस (39) गर्लफ्रेंड लौरा हॉयल (40) के साथ ब्रिटेन के नॉटिघम में रहते थे. दोनों ने पिछले साल मार्च महीने में  नेशनल लॉट्री में 34 करोड़ रुपये जीते थे. 'सेट फॉर लाइफ ड्रॉ' के तहत कपल को 9 लाख रुपये हर महीने लगातार 30 साल तक मिलने वाले थे. लेकिन  उससे पहले गर्लफ्रेंड लौरा ने स्टीवंस को धोखा दे दिया. 

दरअसल, इनाम की जो राशि मिली थी उसमे अकाउंट लौरा का लगा था, तो स्वाभाविक है पैसा लौरा  के खाते में ट्रांसफर किये गए थे. स्टीवंस ने दावा किया कि इनाम की पूरी राशि लौरा हॉयल ने हड़प ली और बाद में वह उससे अलग हो गई. जबकि वादे के अनुसार इनाम के हिस्से में दोनों बराबर के हकदार हैं. 

शख्स ने लगाया गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप 
स्टीवंस ने बताया कि वह लौरा को अपने घर में साथ रखते थे और कभी भी उससे किराया नहीं लिया. दोनों ने बाद में फैसला किया कि वह हर हफ्ते लॉटरी में 2,359 रुपये लगाएंगे, जब कभी इनाम मिलेगा तो आधा-आधा बांट लेंगे. हम लोग ऐश की जिंदगी जियेंगे. लेकिन पैसा हाथ आते ही लौरा कुछ महीने तक तो स्टीवंस के साथ रही. फिर बाद में वह  स्टीवंस से  अलग हो गई. 

हाल ही में  स्टीवंस और लौरा की मुलाकात एक शादी में हुई. स्टीवंस ने लौरा से बात भी की लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है. साथ ही लौरा ने रिलेशन खत्म करने के फैसले के साथ ही पैसे का बंटवारा करने से मना कर दिया.   

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......