अमेरिकी रक्षा मुख्यालय में भारतीय रक्षा अधिकारियों को बेरोकटोक प्रवेश
अमेरिकी वायु सेना के सचिव फ्रैंक केंडल


वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन में भारतीय रक्षा अधिकारियों को अब बेरोकटोक प्रवेश मिलेगा। यह भारत और अमेरिकी के बीच मजबूत होते सैन्य संबंधों का ही परिणाम है कि भारतीय रक्षा अधिकारियों को पेंटागन में निर्बाध या बगैर सुरक्षा प्रवेश की सुविधा प्रदान की गयी है। अमेरिका ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह ऐलान किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर वाशिंगटन स्थित इंडिया हाउस में अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी वायु सेना के सचिव फ्रैंक केंडल ने कहा कि भारतीय रक्षा विभाग की अब पेंटागन तक पहुंच आसान हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम विश्वास और सहयोग के साथ जुड़ा हुआ है। भारत के साथ हमारे संबंध विश्वास व सहयोग के हैं। केंडल ने कहा कि अब भारतीय रक्षा टीम की पेंटागन में बगैर सुरक्षा के आवाजाही हो सकेगी। यह कदम भारत के साथ हमारे नजदीकी संबंधों के चलते और चूंकि भारत हमारा बड़ा रक्षा साझेदार है, इसलिए उठाया गया है।

केंडल ने कहा कि यदि आपको लगता है कि पेंटागन में बिना सुरक्षा जांच के जाना कोई बड़ी बात नहीं है, तो बता दूं कि मैं भी बिना एस्कॉर्ट के वहां नहीं जा सकता हूं। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में जाना सबसे कठिन है, क्योंकि वह दुनिया के उच्च सुरक्षा वाले स्थानों में से एक है। यहां तक कि अमेरिकी नागरिकों को भी उच्च स्तरीय सुरक्षा मंजूरी के बिना इमारत तक पहुंच नहीं है।

 (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......