अफगानिस्तान : काबुल में धमाका, 8 की मौत, आईएसआईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी
File photo


काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया बहुल पीडी 6 के सरकारी रिहायशी इलाके में शुक्रवार रात जबरदस्त बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि विस्फोटक एक गाड़ी में रखे थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक है। इस धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। 


स्थानीय प्रशासन के अनुसार धमाके के बाद पूरे इलाके की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के साथ ही इस्लामिक स्टेट अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। अमेरिका के चेयरमैन ऑफ द यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि इस्लामिक स्टेट और दूसरे कई आतंकवादी समूह अफगानिस्तान में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह आतंकी संगठन अफगानिस्तान में उगने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी से अपने समूह के लिए फंड भी जुटा सकता है। तालिबान ने इस बात से इनकार किया कि अफगानिस्तान में आईएसआईए अपनी जड़ें जमा रहा है। उनके दावे के बावजूद आईएसआईएस ने पिछले एक साल में अफगानिस्तान में हुए कई आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......