ताइवान सीमा में घुसे चीनी विमान, राष्ट्रपति बोली अत्यधिक उत्तेजक वाली कारवाई
चीन सेना ने ताइवान की सीमा को घेरते हुए कई मिसाइलें भी दागी हैं.


ताइपेई : चीनी ‘लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों’ ने शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की ‘मध्य रेखा’ को पार किया है. चीन की इस हिमाकत पर ताइवान ने नाराजगी जाहिर की है।  ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘अत्यधिक उत्तेजक’ कार्रवाई करार दिया है. अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की  स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से भड़के चीन ने ताइवान की खाड़ी में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है. इसके बाद उसकी सेना ने ताइवान की सीमा को करीब-करीब घेरते हुए कई मिसाइलें भी दागी हैं.

न्यूज एजेंसी की एक खबर में कहा गया है कि इनमें से कम से कम 5 मिसाइलों के जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र- ईईजेड में गिरी हैं. एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड), समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) द्वारा निर्धारित समुद्र में एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर एक देश के कुछ अधिकार हैं. जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि यह एक ‘गंभीर समस्या है जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करती है.’

उधर अपने एशिया दौरे के अंतिम चरण में नैंसी पेलोसी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की. इइससे पहले जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा कि चीन द्वारा दागी गई मिसाइलों में से पांच जापान के ईईजेड के भीतर गिरी हैं. इसके लिए जापान ने राजनयिक चैनलों से चीन से अपना विरोध दर्ज कराया है.

इस  मौके पर जापान के पीएम किशिदा ने कहा कि दोनों सहयोगी देश ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगे. जबकि पेलोसी ने कहा कि ताइवान को अलग-थलग करने की चीन की कोशिश को अमेरिका कामयाब नहीं होने देगा. पेलोसी ने कहा कि वे भले ही ताइवान को अन्य जगहों पर जाने या हिस्सा लेने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे वहां यात्रा करने से हमें रोककर ताइवान को अलग-थलग नहीं कर सकेंगे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......