पेलोसी के ताइवान दौरे से बुरी तरह चिढ़ा चीन, कड़ी कार्रवाई की दी धमकी
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने


बीजिंग : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन बुरी तरह  चिढ़ा हुआ है और जब गुरुवार को पेलोसी ताइवान से रवाना हो चुकी हैं तो चीन ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि नीति का उल्लंघन करने पर अमेरिका और ताइवान के खिलाफ वह कठोर एवं प्रभावी कदम उठाएगा।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हम वही करेंगे, जो हमने कहा है। कृपया थोड़ा धैर्य रखें। चीन कहता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और एक दिन यह फिर से मुख्य भूमि से जुड़ जाएगा। चुनयिंग चीन की सहायक विदेश मंत्री भी हैं।

चुनयिंग ने कहा कि चीन अमेरिकी नेता पेलोसी के साथ-साथ राष्ट्रपति त्साई इंग वेन जैसे ताइवानी नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। इनके खिलाफ कठोर, प्रभावी और दृढ़ उपाय किए जाएंगे। पेलोसी की सफल ताइवान यात्रा के बाद चीन के प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उसने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष की यात्रा से पहले धमकी दी थी कि वह इसे नहीं होने देगा।

चीन की धमकी को कोई तवज्जो दिए बिना पेलोसी मंगलवार रात अमेरिकी वायुसेना के विमान से ताइपे पहुंची थीं। उनकी यह यात्रा दुनियाभर की सुर्खियों में छा गईं। पेलोसी की यात्रा में दिलचस्प बात यह रही कि उनके साथ ताइवान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी कांग्रेस के भारतीय मूल के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति भी शामिल थे, जो खुफिया मामलों पर सदन की स्थाई प्रवर समिति के सदस्य हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......