यूक्रेन का मालवाहक विमान ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग थे सवार
File photo


एथेंस : यूक्रेन का कार्गो( मालवाहक) विमान ग्रीस के कवला शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में करीब आठ लोग सवार थे। यह यूक्रेन की एक कंपनी का एंटोनोव ए -12 विमान था। इसने सर्बिया से जार्डन के लिए उड़ान भरी थी। यह आठ लोग सही सलामत हैं या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विमान के पायलट ने इंजन में खराबी के कारण आपात लैंडिंग का अनुरोध किया था। लेकिन खराबी बढ़ने के कारण विमान का सिग्नल खो गया । इंटरनेट पर अपलोड एक वीडियो फुटेज में आग की लपटों से घिरा यह विमान लैंडिंग की कोशिश करता है। जमीन पर आने से पहले ही उसमें विस्फोट हो जाता है।

अधिकारिक तौर पर कहा गया है कि हादसे के बाद करीब 15 दमकलकर्मियों और सात दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में लोड कार्गो किस प्रकार का था।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......