श्रीलंका : देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, अब इस जगह लेंगे शरण
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे


कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सपत्नीक देश छोड़कर भाग गए। राजपक्षे इस समय मालदीव की राजधानी माले में हैं। आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा से घिरे श्रीलंका को मझधार में छोड़कर वह बुधवार सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक समेत चार लोगों के एंटोनोव-32 सैन्य विमान से मालदीव रवाना होने की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की भूखी-प्यासी जनता सड़कों पर है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के महल और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है। इस संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के परिवार के सदस्य देश से भागने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई पूर्व वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे सपरिवार 12 जुलाई को कटूनायके एयरपोर्ट पर स्थित सिल्क रूट डिपार्चर टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। इस बीच आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसलिए वह भाग नहीं पाए।

गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वो शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हैं। संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने पिछले दिनों कहा था कि राष्ट्रपति ने उन्हें सूचना दी कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। गोटाबाया ने सोमवार को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे। माना जा रहा है कि स्पीकर के पास उनका इस्तीफा पहुंच गया। बुधवार को औपचारिक तौर पर स्पीकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......