जापान :  उच्च सदन के लिए वोटिंग जारी, आबे की हत्या से शोक में डूबा जापान
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिंजो आबे


टोक्यो : पूर्व प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिंजो आबे की हत्या से शोक में डूबे जापान में उच्च सदन के चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मतदान शुरू हो गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पार्थिव शरीर को नारा शहर से शनिवार को जापान की राजधानी में उनके घर पहुंचाया गया। आबे का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। इस चुनाव में दिवगंत नेता आबे की पार्टी को जीत मिल सकती है।

शिंजो आबे की गोलीबारी में हुई मौत से पूरी दुनिया सकते में है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा कर चुके हैं। चुनाव में शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिलने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आबे की हत्या के बाद जापान की जनता में गुस्सा और उनके प्रति सहानुभूति है। आबे की पार्टी को जनता की हमदर्दी का फायदा मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर ही हत्या आरोपित तेत्सुया यामागामी (41) को दबोच लिया था। वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......