रूस ने की जर्मनी के सैटेलाइट को हाईजैक करने की कोशिश
सांकेतिक तस्वीर


मॉस्को :  यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनिया दो धड़ों में बंट गयी है। इस विभाजन के बाद जर्मनी ने रूस के साथ अपने अंतरिक्ष अभियान से हाथ खींच लिए तो रूस ने जर्मनी के सेटेलाइट को हाईजैक करने की कोशिश की। अब मामला दोनों देशों की खींचतान में बदल गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जर्मनी ने यूक्रेन के पक्ष में एकजुट यूरोपीय यूनियन के साथ रहने का फैसला किया है। जर्मनी सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस से संबंध तोड़कर यूक्रेन को मदद करने का फैसला लिया है। जर्मनी ने रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के साथ अपने रिश्तों को भी खत्म कर दिया है। ऐसे में दोनों देशों के अंतरिक्ष आधारित साझा अभियान भी रुक गये हैं। कुछ साल पहले रूस और जर्मनी ने संयुक्त रूप से अंतरिक्ष में सेटेलाइन इरोसिटा भेजा था। अभी तक दोनों देश इस अभियान पर मिलकर काम कर रहे थे।

जर्मनी ने रूस के साथ दोस्ती से पल्ला झाड़ा तो इसका असर इस अभियान पर भी पड़ा। इरोसिटा का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है। इरोसिटा के संचालन से जर्मनी ने हाथ खींचे तो रूस के अधिकारियों ने इसकी गतिविधियों को हाईजैक करने की कोशिश भी की। इस कोशिश के बाद जर्मनी के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दे दी है कि जर्मनी की भागीदारी के बिना इरोसिटा का कामकाज शुरू करने पर रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......