पाकिस्तान : कराची में कट्टरपंथियों ने हिन्दू मंदिरों में की तोड़फोड़, हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी
टूटी पड़ी हनुमान जी की प्रतिमा


कराची : पाकिस्तान के कराची हिन्दुओं की आस्था पर एक फिर चोट पहुंचाने का काम किया गया है. जी हां पाकिस्तान में हिंदू समुदाय पर जुल्मो-सितम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ईश निंदा के नाम पर देशभर में अब तक हजारों हिन्दुओं की जान चली गई है. एक नए मामले में  आर्थिक राजधानी कराची में हिंदू समुदाय को डराने और धमकाने के लिए कट्टरपंथियों ने हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ कर डराने की कोशिश की है. 

कराची के मंदिर में तोड़फोड़ और लूट
बीते दिन पहले बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के मामले के एक बयान को लेकर भारत को ज्ञान देने वाले पाकिस्तान के हिंदुओं और उनके आराध्य स्थलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कराची के कोरंगी इलाके में मरी माता मंदिर में मूर्तियों पर हमला हुआ. ये मंदिर कोरंगी पुलिस स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्थित है. मंदिर पर हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का जायजा लेकर घटना की जांच करने की बात कह रही है. हालांकि ऐसे मामलों में पाकिस्तान के किसी भी प्रांत की पुलिस का रवैया दुनिया से छिपा नहीं है.

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़
बता दें कि इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है.15 सेकंड के इस वायरल हो रहे  वीडियो साफ देखा जा सकता है कि कैसे जिहादी मानसिकता रखने वाले कट्टरपंथियों ने एक हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक बजरंगबली की प्रतिमा के साथ कैसा बर्ताव किया. मंदिर में तोड़फोड़ के जमकर लूटपाट भी हुई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......