बांग्लादेश : निजी कंटेनर डिपो भीषण आग, 18 की गई जान,, सैकड़ों घायल
हादसे में पुलिस और दमकलकर्मियों सहित लगभग 450 लोग जख्मी हुए हैं.


ढाका : दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में चटगांव के सीताकुंडू में एक अंतर्देशीय निजी कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई. आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

इस हादसे में पुलिस और दमकलकर्मियों सहित लगभग 450 लोग जख्मी हुए हैं. घायलों को विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दमकल विभाग की की कुल 25 इकाइयां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. चट्टोग्राम सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से मदद मांगी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिपो में 50,000 कंटेनर थे. अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के कार्यवाहक अधिकारी (मीडिया सेल) मोहम्मद शाहजहां शिकदार ने कहा कि शनिवार रात 11:25 बजे चटगांव के सीताकुंड में बीएम कंटेनर डिपो में आग लगने की सूचना मिली थी.

पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक आग रात करीब 10:45 बजे एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई. बाद में एक कंटेनर में रसायन होने की वजह से विस्फोट हो गया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......