टैग:अमेरिका, पिट्सबर्ग पुलिस, पेन्सिलवेनिया, गोलीबारी में दो बच्चों की मौत, US, Pittsburgh Police, Pennsylvania, two children killed in shooting
अमेरिका : पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोगों की मौत, कई घायल
सांकेतिक तस्वीर


वांशिगटन : अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में शनिवार रात एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पिट्सबर्ग पुलिस ने बताया कि पार्टी के लिए लिए गए किराए के एक स्थान पर रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी हो गई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकांश कम उम्र के किशोर थे।
  
पुलिस ने कहा कि घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पार्टी आयोजन स्थल के अंदर करीब 50 गोलियां और बाहर कई गोलियां चलायी गईं।

पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर जॉन फिशर ने बताया कि घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बाताया कि पार्टी में लोगों ने शराब पी रखी थी, वहां कई किशोर थे और लोगों के पास बंदूक भी थी। किसी भी घटना के लिए यह त्रासद स्थिति है, क्योंकि इन सब वजहों से भीषण घटना होती है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......