शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, आतंकियों ने इस तरह किया स्वागत 
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शपथ लेते हुए


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने देश के भीतर आतंकवाद से निपटना बड़ी चुनौती है। सोमवार रात जब इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे, उधर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने पांच पुलिस कर्मियों को रॉकेट से उड़ाकर शहबाज को सलामी दी।

जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की कुलाची तहसील में यादगार चौक के पास पुलिसकर्मी एक गाड़ी से गश्त कर रहे थे, तभी एक रॉकेट आकर उनकी गाड़ी पर गिरा। इस हमले में पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी। मरने वालों की पहचान हेड कांस्टेबल कामरान, मुनव्वर, नियाज अली, जमशेद और अब्दुर्रहमान के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक फैजल शुभान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

रॉकेट हमले के बाद आतंकियों ने जबर्दस्त फायरिंग भी की। कुछ दूर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की किन्तु वे गोलियां बरसाते हुए भाग गए। इस क्षेत्र में आतंकी लगातार पुलिस कर्मियों को निशाना बनाते रहे हैं। वे हमलों के लिए रॉकेट, ग्रेनेड का प्रयोग करते हैं। बीते मंगलवार को भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......