इमरान ने की भारत की तारीफ, मरियम बोली-वहीं क्यों नहीं चले जाते!
इमरान खान और मरियम नवाज


इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजनीति और नेता भारत की चर्चा के बिना एक कदम भी नहीं चल सकते। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत के गुण गाना विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को हजम नहीं हुआ। उन्होंने इमरान पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि यदि भारत को इतना पसंद करते हैं तो वहीं क्यों नहीं चले जाते।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं। नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया। चार दिन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के नेशनल असेंबली के फैसले को बदल दिया और शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के निर्देश जारी किए। मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को इमरान ने पाकिस्तान के लोगों को संंबोधित करते हुए भारत की बहुत तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ हिंदुस्तान को आजादी मिली थी। इस दौरान भावुक हो उठे इमरान ने कहा कि उन्हें भारत में बहुत सम्मान और प्यार मिला। भारत को स्वाभिमानी देश बताते हुए कहा था कि दुनिया की किसी ताकत की हिम्मत नहीं है कि भारत को दिशा-निर्देश दे सके। भारत की विदेश नीति को आजाद करार देते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि वे भारत के विरोधी नहीं हैं। इमरान द्वारा भारत की यह तारीफ विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को पसंद नहीं आई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इमरान सत्ता जाते देख पागल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इमरान को किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने ही बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान खान कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं। इस पर मरियम ने कहा कि यदि इमरान को भारत इतना ही पसंद है तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......