कनाडा : स्टेशन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, भारतीय छात्र की मौत
मृतक कार्तिक वासुदेव


टोरंटो : कनाडा के एक उपनगरीय स्टेशन पर हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र कार्तिक वासुदेव कनाडा में प्रबंधन का छात्र था। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी छात्र कार्तिक वासुदेव कनाडा में प्रबंधन की पढ़ाई करने गया था। वह इसी वर्ष जनवरी में भारत से कनाडा पहुंचा था। वह वहां प्रबंधन की पढ़ाई के साथ एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था।


टोरंटो पुलिस सेवा के अनुसार एक स्थानीय उपनगर स्टेशन से निकलते समय उसके साथ लूट का प्रयास हुआ। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों ने उसे घेर कर कई गोलियां मारीं। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे। इसके अलावा स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय छात्र की मृत्यु पर दुखी होने के साथ छात्र के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं।’ महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘परिवार के साथ संपर्क में हैं और शव को जल्द परिजनों को सौंपने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेंगे।’’

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......