रूसी बमबारी में एक भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत, खारकीव में बमबारी तेज
सांकेतिक तस्वीर


यूक्रेन में रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों हमलों का निशाना अब आम लोग ज्यादा हो रहे हैं. खारकीव में रूसी हमलों में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर के जरिए दी है. मृतक छात्र का नाम नवीन है जो कर्नाटक का रहने वाला था.


बता दें कि, आज सुबह से ही रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को अपना निशाना बनाकर उनमे हमले तेज कर दिए हैं. यही नहीं कीव की तरफ रूसी सेना की एक बड़ी टुकड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में जो हवाई हमले हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है. परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.



अरिंदम बागची देते हुए कहा कि भारतीय विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से संपर्क में हैं. इसमें यह मांग उठाई गई है कि भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाए क्योंकि कई छात्र अभी खारकीव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......