रूस की ओर से बातचीत की पेशकश लेकिन यूक्रेन ने रखी शर्त
फाइल फ़ोटो


मास्को : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उत्पन्न स्थिति में आज एक नया मोड़ आ गया ! जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, तब हर कोई यह मान रहा था कि पुतिन के सैनिक एक से दो दिन में राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले लेंगे। लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने गजब की जीवटता दिखाते हुए पिछले 72 घंटे से रूसी फौज को कीव के बाहर रोक रखा है। चौतरफा हमले और भारी बमबारी के बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है। 

इसका नतीजा यह हुआ है कि, रूस बातचीत के लिए मेज पर आने को तैयार हो गया है। रूस की ओर से जंग के बीच बातचीत की पेशकर की गई है। उसने बेलारूस में अपना प्रतिनिधमंडल भेजा है। हालांकि, यूक्रेन अब भी अड़ा हुआ है। उसकी ओर से बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया गया है। 


खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बेलारूस का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ लांचपैड की तरह किया जा रहा है। इसलिए, वहां पर बातचीत नहीं होगी। अगर रूस को सच में बातचीत करनी है तो वह कहीं और आकर बात करे। 

वोलोडिमीर जेलेंस्की की ओर से रूस को पांच देशों के नाम भेजे गए हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस बातचीत करना चाहता है तो वह, पोलैंड, तुर्की, हंगरी, अजरबैजान, स्लोवाकिया में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजे। 

 
72 घंटे से कीव में दाखिल होने का प्रयास कर रहा रूस यूक्रेन के साहस के आगे, इस बार बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हुआ है। जबकि, इससे पहले भी रूस की ओर से बातचीत की पेशकश की गई थी। हालांकि, तब पुतिन ने यह शर्त लगाई थी कि, अगर यूक्रेन के सैनिक हथियार डालते हैं तो वह बातचीत के लिए तैयार है। तब भी जेलेंस्की ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया था। 


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......