बारिश के कहर से कोलंबिया बेहाल, भूस्खलन से गई 14 जाने
कोलंबिया के परेरा बारिश का कहर जारी है.


बोगोटा : दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित कोलंबिया में भारी बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. यहां हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

आपको बता दें कि कोलंबिया के परेरा 
में बारिश का कहर जारी है. यहां के लोग लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं. रीसरल्दा क्षेत्र में खबर है कि भूस्खलन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की जान चली गयी है.

मेयर ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. इसलिए उन्होंने आसपास के लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है. ऐसा इसलिए कहा गया है कि ताकि किसी को किसी तरह का नुकसान न होने पाए.भूस्खलन के कारण अधिकांश लकड़ी के बने घर प्रभावित हुए हैं. बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली करा लिया है. बचाव अभियान भी जारी है.

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भूस्खलन जारी रहने के कारण सावधानी बरतने को कहा है. लगातार मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से परेरा में कई घरों पर चट्टानें गिर गयी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......