कश्मीर घाटी में मुठभेड़ : पाँच आतंकी मरे गये
फाइल फ़ोटो


श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को मार गिराया। इसमें जैश का स्थानीय सरगना जाहिद वानी समेत एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बडगाम जिलों में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नायरा इलाके में हुई। इसमें चार आतंकी मारे गए।

दूसरी घटना मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में हुई, यहां एक दहशतगर्द ढेर कर दिया गया। पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकी जैश के थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बडगाम के चरार-ए-शरीफ में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आईजी ने बताया कि जैश कमांडर जाहिद वानी सहित पांच आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है। पिछले 12 घंटों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठनों लश्कर और जैश के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था। 

राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि लंबे समय से जैश आतंकी जाहिद वानी की तलाश चल रही थी। इनपुट मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान पुलवामा में जाहिद वानी और पाकिस्तानी आतंकवादी सहित 3 अन्य को मारा गिराया गया। इसके अलावा अन्य ऑपरेशन में बडगाम में स्थानीय आतंकवादी मारा गया। 

वह लश्कर और टीआरएफ के लिए काम कर रहा था। अधिकारयों के अनुसार जाहिद मंसूर वानी 2017 से विभिन्न आईईडी हमलों को अंजाम दे रहा था। वह आईईडी हमलों के मास्टरमाइंडों में एक था। इसके अलावा अन्य युवाओं को संगठन में शामिल करता था।


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......