पाकिस्तान के हिंदू सांसद ने तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करने का भारत से आग्रह किया
फाइल फ़ोटो


इस्लामाबाद :पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक और नेशनल असेंबली के सदस्य डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गुरुवार तक भारत से मंजूरी मिल जाएगी। मैंने भारतीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। मैंने भारत से आग्रह किया है कि गुरुवार को एक दिन में 170 लोगों को तीर्थयात्रा वीजा जारी किया जाए या उन्हें आगमन पर वीजा दिया जाए।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ताधारी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के एक प्रमुख हिंदू सांसद ने बुधवार को भारत से तीर्थयात्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी करने का अनुरोध किया ताकि वह दोनों पड़ोसी देशों के बीच उनकी धार्मिक पर्यटन पहल के तहत देश की यात्रा कर सके।

पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक और नेशनल असेंबली के सदस्य डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने सोमवार को कहा कि वह 29 जनवरी को पाकिस्तान एयरलाइंस इंटरनेशनल (पीआईए) की एक विशेष चार्टर्ड उड़ान से भारत आने वाले पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 

मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 170 तीर्थयात्रियों का एक समूह जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक विशेष उड़ान से भारत जाने के लिए तैयार है, नई दिल्ली की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि गुरुवार तक भारत से मंजूरी मिल जाएगी। मैंने आज भारतीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। मैंने भारत से आग्रह किया है कि गुरुवार को एक दिन में 170 लोगों को तीर्थयात्रा वीजा जारी किया जाए या उन्हें आगमन पर वीजा दिया जाए। हालांकि भारत की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वंकवानी ने कहा कि 29 जनवरी की यात्रा के कार्यक्रम में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए क्योंकि चार्टर्ड पीआईए विमानों समेत सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया योजना में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थयात्री अजमेर शरीफ, जयपुर, आगरा, नई दिल्ली और हरिद्वार जाएंगे और फिर एक फरवरी को पीआईए की उड़ान से वापस पाकिस्तान आएंगे। उन्होंने कहा कि भारत से 170 श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल 20 फरवरी को पाकिस्तान की यात्रा करेगा, उसके बाद एक मार्च को भारत से एक और प्रतिनिधिमंडल आएगा।

वंकवानी ने कहा, “पाकिस्तानी तीर्थात्रियों को भारत में सभी धार्मिक स्थलों पर पीआईए की फ्लाइट से ही ले जाया जाएगा। वहीं भारतीय तीर्थयात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से पाकिस्तान जाएंगे।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 20 फरवरी को दिल्ली से पेशावर जाएगी। इसमें जाने वाले तीर्थयात्री श्री परमहंस जी महाराज की समाधि और खैबर पख्तूनख्वा के कड़क इलाके में टेरी मंदिर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फ्लाइट्स को महीनेवार आधार पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन शुरू होने से लोगों को भी करीब लाया जा सकेगा। 


अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......