विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाके से 17 की मौत : कई इमारत तबाह
फाइल फ़ोटो


अकरा :अफ्रीकी देश घाना में एक ट्रक में जोरदार विस्फोट के कारण करीब 17 लोगों की मौत हो गई। ये ट्रक गोल्ड माइन के लिए एक्सप्लोसिव्स लेकर जा रहा था और मोटरसाइकल से टकरा जाने के कारण ये हादसा हुआ। विस्फोट के कारण जमीन में एक बड़ा क्रेटर बन गया और दर्जनों इमारतें ढह गईं।

हताहतों की सही संख्या की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रेस्टी हुनी-वैली मुंसिपल गवर्नमेंट के हेड इसहाक दसमानी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने अब तक 17 शवों की गिनती की है। 60 से ज्यादा घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। ये विस्फोट घाना के पश्चिमी क्षेत्र में बोगोसो और बावडी के बीच अपियेट में हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद ड्राइवर नीचे उतर गया और लोगों को भागने की चेतावनी देने की कोशिश की। करीब 10 मिनट बाद एक्सप्लोसिव्स से लदे ट्रक में विस्फोट हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में वो लोग ज्यादा है जिन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की। विस्फोटकों से भरा ट्रक चिरानो गोल्ड माइन जा रहा था। यह खदान से 140 किमी (87 मील) दूर था।

पुलिस ने इस हादसे को लेकर दिए बयान में कहा, ‘प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि एक माइनिंग एक्सप्लोसिव ट्रक एक मोटरसाइकिल बसे टकरा गया जिसके कारण ये विस्फोट हुआ। जनता को सलाह दी गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए आसपास के शहरों में चले जाएं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि आसपास के अस्पताल और क्लीनिक पीड़ितों से भर गए हैं।

धमाके के बाद राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं-


घाना के राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-एडो (Nana Addo Dankwa Akufo-Addo) ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा-पश्चिमी क्षेत्र में बोगोसो के पास विस्फोट हुआ। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थत होने की कामना करता हूं




अधिक विदेश की खबरें

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां

CIA पर रहस्यमयी साइबर अटैक से हड़कंप, ODNI का सिस्टम भी हुआ प्रभावित; जांच में जुटी एजेंसियां..

दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सुरक्षित मानी जाने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA एक ......

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी

केमिकल हथियारों की होड़ में ईरान? इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप के फैसले का इंतजार, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी..

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान पिछले सैन्य घटनाक्रम के ......

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी

भूमध्य सागर में यूक्रेन का बड़ा धमाका: लीबिया के बेनगाजी पोर्ट पर रूसी युद्धपोत 'मर्करी' डूबने का दावा, वीडियो भी जारी..

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब काला सागर और पूर्वी यूरोप की सीमाओं से आगे ......