कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ, कही ये बड़ी बात टैग:#maharashtra, #uddhavthackeray, #socialmedia, #chiefministereknathshinde, #kanganaranaut, #bollywoodबॉलीवुड क्वीन कंगना रनौतमहाराष्ट्र की सियासत में बीते दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनाये गए। सोशल मीडिया पर जहां हर कोई महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहा है। वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-'इनकी सफलता की कहानी कितनी प्रेरणादायक है......अपना जीवन जीने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने से लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली लोगों में से एक बनने तक... बधाई हो सर।'सोशल मीडिया पर कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। कंगना रनौत बीजेपी की प्रबल समर्थक हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। वहीं हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति गलियारों में मची उथल-पुथल के बीच हाल में उद्धव ठाकरे को लेकर कंगना का एक पुराना बयान भी खूब वायरल हुआ था। वहीं अब महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने और वहां नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह -तरह के मीम्स बन रहे हैं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
BB 20 Controversy: 'उसने मेरी चड्डी तक धोई है...', नेशनल टीवी पर लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने उगला जहर, पार की सारी हदें..हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है, ......
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की तैयारी में थे शूटर, कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में दबोचा..बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को ......
एमआरपी से ज्यादा वसूलना पड़ा भारी: ₹2 की अवैध वसूली पर हाथरस के रेस्टोरेंट पर लगा ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना..अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक ग्राहक से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने और ......