एलॉन मस्क का कमाल, SpaceX शेयर लिस्ट होते ही 4400 कर्मचारी टैग:#SpaceXIPO, #ElonMusk, #StockMarket, #ShareMarket, #IPO2026, #SpaceX, #EmployeeWealth, #BiggestIPO, #TechNews, #Startupएलॉन मस्कनई दिल्ली : इतिहास का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयर लिस्ट होते ही कंपनी के 4400 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व कर्मचारी एक झटके में करोड़पति बन जाएंगे। 135 डॉलर प्रति शेयर प्राइस बैंड पर SpaceX की वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा IPO बना देगा।75 अरब डॉलर जुटाने का टारगेट, 4400 कर्मचारी बनेंगे करोड़पतिSpaceX IPO के जरिए 75 अरब डॉलर तक जुटाने की योजना है। रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित वैल्यूएशन पर लिस्टिंग के बाद 4,400 से ज्यादा कर्मचारी करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। कंपनी की वैल्यू 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। यह स्टॉक मार्केट डेब्यू के इतिहास में सबसे बड़ा होगा।सैलरी के साथ कंपनी में हिस्सेदारी से बदली किस्मतदूसरी कंपनियों से अलग SpaceX ने कर्मचारियों को सैलरी के साथ कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी दी है। जैसे-जैसे कंपनी की वैल्यू बढ़ी, कर्मचारियों के शेयरों की कीमत भी कई गुना हो गई। जो कर्मचारी शुरुआती दौर में कंपनी से जुड़े थे, उनके लिए SpaceX जीवन बदलने वाली साबित हुई है।2011 में मिले 1 लाख शेयर अब 13.5 मिलियन डॉलर के2011 में SpaceX जॉइन करने वाले ट्रेवर हाइस को तब 1,00,000 से ज्यादा शेयर मिले थे। IPO प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से अब उनके शेयरों की कीमत 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 112 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। उस वक्त SpaceX बहुत छोटी कंपनी थी और आज ग्लोबल दिग्गज बन चुकी है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोना-चांदी बाजार में हाहाकार: चांदी ₹9,000 से ज्यादा टूटी, सोना भी ₹4,000 गिरा; जानें आज के ताजा रेट्स..बीते सप्ताह से जारी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सोमवार को बड़े क्रैश में बदल गया, जिससे ......
28 सितंबर से 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल: रविवार की छुट्टी पर फंसा पेंच, कंफ्यूज हुए ग्राहक..28 सितंबर से शुरू हो रही तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए बैंकों के कामकाज ......
Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स..वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार में ......