Gold silver price wednesday :  सोना आज 4300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ता
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना औंधे मुंह गिरा। 24 कैरेट सोना 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। 22 कैरेट 3,950 रुपये और 18 कैरेट 3,230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरा। 18 कैरेट सोना अब करीब 1.11 लाख रुपये के आसपास है। कच्चे तेल के दाम में कमी, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से निवेशकों का रुझान बदला।


शहरों में क्या है रेट: चेन्नई सबसे महंगा, दिल्ली-मुंबई एक समान दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये, 22 कैरेट 1,36,600 रुपये और 18 कैरेट 1,11,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर में 24 कैरेट 1,48,860 रुपये, 22 कैरेट 1,36,450 रुपये, 18 कैरेट 1,11,640 रुपये पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा है। चांदी भी लुढ़की: 10,000 रुपये की गिरावट, 2.50 लाख किलो सोने के साथ चांदी भी धड़ाम हुई। एक किलो चांदी 10,000 रुपये गिरकर 2,50,000 रुपये पर आ गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी 2,50,000 रुपये किलो है। चेन्नई में सबसे महंगी 2,60,000 रुपये किलो बिक रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक औद्योगिक मांग घटने से चांदी पर दबाव है। बाजार में अस्थिरता है और निवेशक सतर्क हैं। (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक बिज़नेस की खबरें

Gold silver price wednesday :  सोना आज 4300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ता

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Gold silver price wednesday :  सोना आज 4300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ता

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Gold silver price wednesday :  सोना आज 4300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ता

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......