gold-silver price today : चांदी के दाम में 7000 रुपये की गिरावट, सोना 2000 रुपये फिसला
File Photo


नई दिल्ली : मंगलवार को चांदी 7015 रुपये गिरकर 218152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. सोने के भाव में 2000 रुपये की गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोने का भाव अब 137459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.64 फीसदी गिरकर 4,334 डॉलर प्रथि औंस पर आ गया है. इसके अलावा चांदी 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 66.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले यानी सोमवार को सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली. कॉमेक्स पर 23 मार्च को 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ANZ के एनालिस्ट्स के मुताबिक, ईरान संघर्ष की शुरुआत में सोने की कीमत में तेज उछाल आया, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली जो पहले भी बड़े संकटों में देखा गया है. उनका कहना है कि ऐसे हालात में शुरुआत में निवेशक सुरक्षित निवेश (safe haven) की बजाय कैश और लिक्विडिटी को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, इसलिए सोने में मुनाफावसूली देखी जा रही है. सोना आमतौर पर महंगाई से बचाव के लिए निवेश माना जाता है, लेकिन अभी उस पर दबाव दिख रहा है. अधिक एनर्जी से जुड़ी कीमतों के कारण ब्याज दरें कुछ समय तक ज्यादा रह सकती हैं. ऐसे में निवेशक ब्याज देने वाले ऑप्शन की तरफ जाते हैं, जबकि सोना कोई रिटर्न (ब्याज) नहीं देता, इसलिए इसकी मांग थोड़ी कमजोर पड़ जाती है.

अलग-अलग मुख्य शहरों में सोने और चांदी का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है. दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं. मुंबई में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 1,35,640 रुपये हो गया है. इसके अलावा लखनऊ और जयपुर में 1,35,790 रुपये पर है. अहमदाबाद में 1,35,690 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट है. चांदी का रेट आज सराफा बाजार में स्थिर हो गया है. दो दिनों में दिल्ली में भाव 16000 के करीब गिर गया है.

किन-किन वजहों से सोने और चांदी में आई गिरावट?
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं, जिनमें सबसे बड़ी वजह मजबूत डॉलर है, जिससे गोल्ड कमजोर पड़ता है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दिया है, साथ ही ये भी कहा कि ईरान के किसी लीडर से वह बातचीत कर रहे हैं. वहीं, ईरान ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत को साफ इनकार किया है. रिपोर्ट का संकेत साफ है कि फिलहाल मार्केट में जियोपॉलिटिक्स से ज्यादा असर ब्याज दर, लिक्विडिटी और बड़े निवेशकों की पोजिशनिंग जैसे फैक्टर डाल रहे हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

gold-silver price today : चांदी के दाम में 7000 रुपये की गिरावट, सोना 2000 रुपये फिसला

घरों-तिजोरियों में कैद 3.8 ट्रिलियन डॉलर का सोना, सरकार का रीसाइक्लिंग से आयात बिल घटाने का मास्टरप्लान..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जनता से सालभर सोना नहीं खरीदने की अपील करके सभी को ......