Gold-Silver Price Friday : सोने की कीमतें हुई कम, चांदी के बढ़े दाम, चेक करें आज का नया रेट
File Photo


नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का कीमत अभी भी 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 20 फरवरी 2026 को चांदी फिर 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है. 


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार, 20 फरवरी 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाले सोने का रेट ₹154570 से गिरकर ₹154438 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं


बता दें कि 19 फरवरी 2026 , गुरुवार को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 154735 रुपये था, जो शाम के समय गिरावट के साथ 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था. चांदी का भाव भी 245230 रुपये से गिरकर 244772 रुपये प्रति किलो तक आ गया था.

बता दें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Gold-Silver Price Friday : सोने की कीमतें हुई कम, चांदी के बढ़े दाम, चेक करें आज का नया रेट

Gold-Silver Rate Today: त्योहारों से पहले राहत! सोना ₹1.46 लाख के पास, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट..

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी दबाव के कारण भारतीय बाजार (MCX) में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी ......

Gold-Silver Price Friday : सोने की कीमतें हुई कम, चांदी के बढ़े दाम, चेक करें आज का नया रेट

October Bank Holidays 2026 : त्योहारों के महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अक्टूबर में ......