Silver Price Today : चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, देखें आज की ताजा कीमत
File Photo


नई दिल्ली:  बीते दो दिनों से चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, लेकिन गुरुवार, 5 फरवरी को कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आ गई। वायदा बाजार में चांदी की कीमत एक झटके में 6% कम हो गई। इससे पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त समाप्त हो गई और निवेशकों के लिए चिंता बढ़ गई।

मुनाफावसूली का असर 
विशेषज्ञों का कहना है कि आज की गिरावट का मुख्य कारण मुनाफावसूली है। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के चलते पिछले दो सत्रों से चांदी के दाम बढ़ रहे थे। लेकिन निवेशक अब अपने मुनाफे को सुरक्षित करने के लिए चांदी बेच रहे हैं, जिससे आज कीमतों में तेजी से कमी आई।

MCX और कामेक्स पर रेट 
MCX पर चांदी की कीमतें 6% गिरकर 2,52,719 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। वहीं सोने की कीमत करीब 2% गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कामेक्स पर चांदी के दाम 10% घटकर 73.415 डॉलर प्रति औंस रह गए, जबकि सोना 1.5% गिरकर 4,805 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, गुडरिटर्न के मुताबिक 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में आज 20,000 रुपये की गिरावट आई है और इसकी कीमत 3,00,000 रुपये पहुंच गई है।




अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 2.1% बढ़कर 89.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्पॉट सोना 1.1% बढ़कर 5,016.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल डिलीवरी के अमेरिकी सोने के वायदा भाव भी 1.8% बढ़कर 5,036.80 डॉलर प्रति औंस हो गए। इसके अलावा, स्पॉट प्लैटिनम 2.1% बढ़कर 2,272.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

बाजार का रुझान
देश में चांदी के दामों में गिरावट के साथ-साथ सोने के दाम भी आज कम हुए। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 0.76% यानी 1,156 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गई। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं और मुनाफावसूली के चलते यह गिरावट आगे भी कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Silver Price Today : चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, देखें आज की ताजा कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

Silver Price Today : चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, देखें आज की ताजा कीमत

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

Silver Price Today : चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, देखें आज की ताजा कीमत

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......